Himachal Govt
InternationalDonald Trump ने 10% से बढ़ाकर 100% किया टैरिफ, क्या भारत पर...

Donald Trump ने 10% से बढ़ाकर 100% किया टैरिफ, क्या भारत पर होगा इसका असर?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच में व्यापार को लेकर पिछले डेढ़ सालों में काफी हालात बदल गए हैं। फरवरी 2025 से अमेरिका ने भारत पर 10% टैरिफ लगाना शुरु किया था। वहीं अब अमेरिका की संसद में ऐसे बिल को मंजूरी मिल गई है जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रुस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगा पाएंगे। सूत्रों की मानें तो भारत की इस दायरे में आ सकता है।

फरवरी 2025 में ट्रंप ने कह दिया था कि अमेरिका अब दूसरे देशों के अमेरिकी सामान पर लगाए हुए टैरिफ के हिसाब से ही अपना टैरिफ तय करेगा। वहीं इसी दौरान भारत और अमेरिका ने सीमित व्यापार समझौते पर भी काम करना शुरु कर दिया है। दोनों देशों ने 2030 तक आपसी व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा है।

26% टैरिफ बढ़ाने का किया था ऐलान

अप्रैल में अमेरिका ने भारतीय सामान पर भी 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। वहीं इसके बाद उन्होंने इसके लागू होने पर ही 90 दिनों की रोक लगा दी थी। इस दौरान भारतीय सामान पर भी 10% टैरिफ लगा रहा।

जुलाई 2025 में अमेरिका ने भारत के सामान पर 25% टैरिफ लगाया था। इसके बाद टैरिफ 25% और बढ़ा दिया गया था। ऐसे में कुल टैरिफ भारत पर 50% तक पहुंच गया। भारत का रुस से तेल खरीदने को अमेरिका की नाराजगी का बड़ा कारण बताया है। भारत ने इसका विरोध भी किया था। भारत का कहना था कि उसको अपने राष्ट्रीय हित और 1.4 अरब लोगों की एनर्जी जरुरतों को देखते हुए फैसले लेने का अधिकार बताया है।

दोनों देशों में शुरु हुआ था व्यापार समझौता

फरवरी 2026 में दोनों देशों के बीच में तनाव कम हुआ था। ऐसे में अमेरिका ने भारत के सामान पर टैरिफ कम करके 18% कर दिया था। इसका कारण रुस से तेल खरीदने था। वहीं दोनों देशों ने इससे जुड़ा एक व्यापार समझौता भी जारी किया था।

वही सितंबर में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रुस और ईरान पर दबाव बढ़ाने वाले बिल को भी मंजूरी दे दी है। इस बिल में ट्रंप को रुस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भी 100% तक टैरिफ लगाने के अधिकार का प्रावधान है। इसका मकसद रुस की तेल और गैस से होने वाली कमाई पर दबाव बढ़ाना है।

भारत के लिए यह मुद्दा बड़ा बन चुका है क्योंकि वो रुस से तेल खरीदता है। वहीं भारत ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ऐसे कदम से दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ेगा। सबसे बड़ा सवाल यहां पर यह है कि इस प्रावधान को कैसे लागू किया जाएगा। वहीं भारत-अमेरिका के व्यापार पर इससे कितना असर पड़ेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों...

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। जस्टिस पीएस...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर से पठानकोट जा रहा था। इस दौरान बटाला के पास...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और प्राईवेट स्कूलों को लेकर धमकी भरे इ-मेल आ रहे...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले दीपिका...