Himachal Govt
LudhianaPunjab News: चलती कार में लगी आग, छलांग लगा ड्राइवर ने बचाई...

Punjab News: चलती कार में लगी आग, छलांग लगा ड्राइवर ने बचाई जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सीमा चौक और सोफिया चौक के बीच पुलिस चौकी जनकपुरी के नजदीक गुरुवार रात चलती स्वीफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई। आग लगते ही कार चला रहा युवक आशु चलती गाड़ी से छलांग लगाकर बाहर निकला और अपनी जान बचाई। आशु के मुताबिक वह हरगोविंद नगर का रहने वाला है और किसी जरूरी काम से चीमा चौक की तरफ से आ रहा था। जनकपुरी पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही अचानक कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं।

शुरुआत में आग कम थी, लेकिन कुछ ही पलों में इसने भीषण रूप धारण कर लिया। आशु ने तुरंत कार से बाहर निकलकर शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। घटना के बाद एक ऑटो सवार राहगीर ने अपनी गाड़ी में रखे फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पास की एक फैक्ट्री से 3-4 अग्निशमन यंत्र लाकर भी आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई।

इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जनकपुरी पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को जानकारी दी। आशु का आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। ड्राइवर आशु ने बताया कि आग लगने के बाद जैसे ही वह कार से बाहर निकला, उसका मोबाइल फोन गाड़ी के पास ही गिर गया। बाद में किसी व्यक्ति ने उसका मोबाइल उठा लिया। आशु ने बताया कि उसकी कार 2019 मॉडल की डीजल स्वीफ्ट है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: करियाना व्यापारी 35 वर्षीय मनप्रीत की मौत, 9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

महिला सहित 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज लुधियाना: जिले के...

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का...

Punjab News: ASI के कत्ल में घटना स्थल पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, 30 बोर का खोल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के भगतां वाला दाना मंडी में ड्यूटी...

Jalandhar News: Scorpio छोड़कर चालक फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज टीम और पुलिस...

Punjab News: करियाना व्यापारी 35 वर्षीय मनप्रीत की मौत, 9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

महिला सहित 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज लुधियाना: जिले के धांडरा रोड पर स्थित तेहरा नगर के नवां किराना स्टोर...

Jalandhar News: किडनैपिंग को लेकर 4 वर्षीय केशव और पिता ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

14 सितंबर को भी इलाके में घूमते दिखे थे किडनैपर जालंधर, ENS: बस्ती पीरदार पन्नू विहार में बीते दिन दोपहर...

FDA की 108 साल पुराने Olympia Cafe पर कार्रवाई, लाइसेंस रद्द

14 होटल-रेस्तरां पर गिरी गाज, 12 लाख रुपए का गुटखा जब्त मुंबईः महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और खाद्य...

Punjab News: ASI के कत्ल में घटना स्थल पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, 30 बोर का खोल बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के भगतां वाला दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी की हत्या के मामले में...