चंडीगढ़: हम अक्सर तनाव को व्यक्ति के स्वभाव का हिस्सा मान लेते हैं। वह बहुत ज़्यादा चिंता करती है। वह हर बात को ज़रूरत से ज़्यादा सोचता है। वे मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। पर तनाव एक स्वास्थ्य समस्या का रूप भी ले सकता है। बड़ी चुनौती यह पहचानने की है कि आम चिंता कब स्वास्थ्य समस्या में बदल जाती है।
पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में मानसिक स्वास्थ्य को ‘मेंटल डिसऑर्डर्ज़’ श्रेणी अधीन शामिल किया गया है। न्यूरोटिक, तनाव-संबंधी और सोमैटोफार्म समस्याओं के लिए इलाज पैकेज को ‘रेगुलर प्रोसीजर’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के बराबर प्राथमिकता मिलनी चाहिए और आर्थिक रुकावटों के कारण लोग इलाज से वंचित नहीं रहने चाहिए। “मुख्यमंत्री सेहत योजना अधीन मानसिक स्वास्थ्य के इलाज को शामिल करने का उद्देश्य इलाज को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाना और उन्हें समय पर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।”
कई बार इसकी शुरुआत किसी एक बड़ी घटना से हो सकती है—जैसे किसी करीबी की मौत, अलग होना, बीमारी, आर्थिक संकट या जीवन में आया कोई बड़ा बदलाव। दूसरी ओर, कई बार यह लंबे समय से बन रहे तनाव का नतीजा हो सकता है: कई महीनों के काम का दबाव, पारिवारिक ज़िम्मेदारियां, अनिश्चितता और नींद की कमी धीरे-धीरे व्यक्ति की तनाव से निपटने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।