जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Hari Burger को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में नौजवान द्वारा Hari Burger से क्रीमी बर्गर खरीदकर लाया था। जिसके बाद बर्गर खरीदकर घर लौटा तो वह हैरान रह गया। बर्गर में सूंडी निकलने का नौजवान द्वारा दावा किया गया है। इसकी वीडियो भी नौजवान द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में विकास नामक नौजवान बता रहा है कि वह हरी बर्गर से क्रीमी बर्गर पैक करवाकर लाया था। नौजवान का कहना हैकि वह हरी बर्गर से क्रीमी बर्गर पैक करवाकर घर लौटा था। जिसके बाद बर्गर खोलने पर देखा कि उसमें सूंडी पाई गई। नौजवान वीडियो में कह रहा है कि अब दुकानदार ने बर्गर से सूंडी निकलने पर मानना नहीं है। ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया।
हालांकि इस मामले को लेकर हरी बर्गर संचालक का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है और सेहत विभाग की टीम द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में देखना है कि इस मामले को लेकर सेहत विभाग की टीम क्या कार्रवाई करती है।