शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शिमला के मिडिल बाजार में सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर हिमाचल प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणेश उत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं तथा युवा पीढ़ी को देश की समृद्ध सनातन परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

देशवासियों के जीवन से सभी विघ्नों को दूर करें और हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक घर में सुख एवं समृद्धि लाएं। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मूल्यों से परिचित करवाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।