Himachal Govt
PhagwaraPunjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें...

Punjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश कुमारः वरिंदर नगर की गली नंबर एक न्यू फगवाड़ा गेट में गंदे पानी की समस्या को लेकर इलाका निवासी काफी परेशान है। इस मामले को लेकर इलाका निवासियों ने उच्च अधिकारियों से समस्या का पक्का हल करने की अपील की है। उनका कहना है कि काफी लंबे समय से वह गंदे पानी को लेकर परेशान चल रहे है। अधिकारियों को शिकायत करने पर टेंपरेरी हल होता है, लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा से घरों के नलो में गंदा पानी आना शुरू हो जाता है। ऐसे में कई लोग गंदे पानी के कारण बीमार भी हो चुके है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी सुरिंदर सैनी ने कहा कि इलाके में गंदा पानी आ रहा है।

ऐसे में परिवार पहले से बीमार चल रहा है। उन्होंने कहा कि 4 साल से गंदे पानी की समस्या आ रही है और इलाका निवासी गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे है। पार्षद बुग्गे को भी समस्या बताई गई और उनके द्वारा नगर निगम के कर्मियों द्वारा कुछ समय के लिए समस्या का हल किया गया, लेकिन उसके बाद दोबारा से गंदा पानी आने लगा। इस गंदे पानी के कारण टैंकियां भी काली हो चुकी है। वहीं मीडिया के सामने गंदे पानी की बोतल दिखाते हुए महिला ने समस्या का हल निकालने की प्रशासन से अपील की है। उनका कहना है कि गंदे पानी की बोतल मेयर के समक्ष भी रखी गई, लेकिन अभी तक कोई पक्का हल नहीं निकल पाया है।

वहीं जुगल किशोर का कहना है कि काफी समय से घरों में गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में पीने की पानी की समस्या से इलाका निवासी परेशान हो रहे है। नगर निगम के अधिकारियों को शिकयात करने पर कर्मी आते है और टेंपरेरी हल कर देते है और गंदा पानी निकालकर चले जाते है। जिसके बाद कुछ समय बीतने पर दोबारा से गंदा पानी घरों में आना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे है।

सुरिंदर कौर ने कहा कि काफी समय उनके घरों में गंदा पानी आ रहा है। मेयर के ध्यान में भी मामला रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह 2 साल से समस्या को लेकर कई बार हल करने की अपील कर चुके है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों द्वारा टेंपरेरी हल किया जाता, लेकिन पक्का हल कोई नहीं किया जाता। गंदे पानी की वीडियो भी बनाकर नगर निगम अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। ऐसे में गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की प्रशासन से इलाका निवासियों ने अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: तस्कर का घर किया धवस्त, तस्कर द्वारा SHO के पांव छूने पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा...

Jalandhar News: विवादों में आया Hari Burger, सूंडी निकलने की वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Hari Burger को लेकर...

Punjab News: Junior Hockey Team पहुंची अमृतसर, चैंपियन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

अमृतसरः जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते मेडल...

Punjab News: स्कॉर्पियों चालक लुटेरों ने ट्रक चालक से की मारपीट, छीनी नगदी, ऑनलाइन पैसे करवाए ट्रांसफर, देखें वीडियो

5 दिनों में दूसरी बार हुई घटना पटियालाः अंबाला पटियाला हाईवे पर लुटेरा गैंग द्वारा 5 दिनों में दूसरी पर...

Jalandhar News: तस्कर का घर किया धवस्त, तस्कर द्वारा SHO के पांव छूने पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जहां आज मिट्ठू बस्ती में...

Punjab News: पंजाबी युवक को दुबई में सुनाई फांसी की सजा, परिवार ने कहा- बेटे को फंसाया गया, देखें वीडियो

पठानकोट:  जिला पठानकोट के हलका सुजानपुर का एक अमृतधारी नौजवान आज विदेशी जेल की सलाखों के पीछे मौत की...

Jalandhar News: विवादों में आया Hari Burger, सूंडी निकलने की वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Hari Burger को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।...