Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां,...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर पर सब्जी विक्रेताओं की गाड़ी को घेर कर जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, बदमाशों ने सरेआम बंदूक और दातर लहराते हुए न सिर्फ लूटपाट की कोशिश की बल्कि सब्जी विक्रेता की उंगलियां (अंगूठा) तक काट दीं। सबसे ज्यादा विवाद और गुस्से का कारण थाना डाबा पुलिस की भारी लापरवाही रही जो सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंची। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 5 मिनट पर 8 सब्जी विक्रेता एक पिकअप (बोलेरो) वाहन में सवार होकर सब्जी मंडी जा रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी गायनचंद नगर से निकलकर मेन रोड पर पहुंची तभी 2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ियां पिकअप के आगे अड़ा दीं और हथियार निकालकर सीधा हमला बोल दिया। गाड़ी के ड्राइवर हनुमान यादव ने इस घटना की आपबीती बताते हुए कहा,हमलावरों के हाथों में दातर और बंदूकें थीं। वो गाड़ी के आगे आए और सीधा मेरे मुंह पर बंदूक का पिछला हिस्सा (बट) दे मारा।

उन्होंने तुरंत गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद कुछ बदमाश गाड़ी के पीछे गए और वहां बैठे लोगों पर दातर से ताबड़तोड़ हमले करने लगे। इस जानलेवा हमले में एक सब्जी विक्रेता के हाथ का अंगूठा कट गया और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से घबराए सब्जी विक्रेताओं ने जब जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख लुटेरों के हौसले पस्त हो गए और वे मौके से फरार हो गए। हालांकि भागने की हड़बड़ी में बदमाशों की एक एक्टिवा वहीं छूट गई, जिसे भीड़ ने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक थाना डाबा की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस सुस्ती और लापरवाही ने पीड़ित सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों के गुस्से को भड़का दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मेन सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का सीधा सवाल है कि जब सब्जी विक्रेता रोज सुबह इसी समय मंडी जाते हैं तो उनके लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं हैं?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने Forest Sports Meet के विजेताओं को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले...

Jalandhar News: कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट को लेकर भी आदेश जारी

जालंधर, ENS: संवत्सरी महापर्व के संबंध में कल मीट...

शादी के बंधन में बंधी पूर्व प्रधानमंत्री की नातिन Mahnoor Safdar, सामने आई कपल की शाही तस्वीरें

मनोरंजन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ...

भाजपा 18 से नशा मुक्त पंजाब यात्रा मुहिम करेंगी शुरू, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट भाजपा दा...

Punjab News: Encounter में मारे गए युवक की मां ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः लुधियाना में पुलिस एनकाउंटर में अमृतसर के युवक...

CM Sukhu ने Forest Sports Meet के विजेताओं को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं...

Jalandhar News: कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट को लेकर भी आदेश जारी

जालंधर, ENS: संवत्सरी महापर्व के संबंध में कल मीट और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

शादी के बंधन में बंधी पूर्व प्रधानमंत्री की नातिन Mahnoor Safdar, सामने आई कपल की शाही तस्वीरें

मनोरंजन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की नातिन ने शादी कर ली है। महनूर सफदर ने...

भाजपा 18 से नशा मुक्त पंजाब यात्रा मुहिम करेंगी शुरू, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट भाजपा दा नारा, नशा मुकाउना सारा मुहिम के तहत पूरे राज्य में...