फगवाड़ाः नंगल कालोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात डेढ बजे हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई और घर के दरवाजें पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि उनके घर पर पहले भी हमला हो चुका है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है। घटना की सूचन मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के 3 खोल और एक कारतूस बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार नौजवान घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान घर पर भी अटैक किया गया और गालियां नौजवान गालियां निकालते रहे। जिसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गए।
पीड़ित प्रिंयाश कुमार ने कहा कि 12 से 13 नौजवानों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान घर के दरवाजे पर खंडे से वार किए गए। वहीं नौजवानों द्वारा गोलियां भी चलाई गई। घटना स्थल से गोलियों के खोल और कारतूस बरामद हुआ है। पीड़ित के अनुसार टिबी और रत्न नगर मोहल्ले के पियूष, सिमर गुगली, शम्मी, मानों और धन्ना द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। नौजवान ने कहा कि एक सप्ताह पहले उक्त नौजवानों के किसी व्यक्ति की पिटाई की थी। उक्त व्यक्ति हमारे साथ रहता है, ऐसे में हमें भी बाद में गालियां निकाली थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। हमवालारों के पास 2 से 3 पिस्टल और तेजधार हथियार मौजूद थे। घटना के बाद पीड़ित नौजवानों ने खुद खोल बरामद करके पुलिस को दिए।
पीड़ित ने बताया कि हमलावारों ने उनके घर पर भी फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद जाते समय कहकर गए कि पहले भी गोलियां चलाने पर वह कुछ नहीं कर पाए थे और अब भी वह उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें 112 नंबर से गोलियां चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच में पता चला कि रंजिश का मामला है। इस दौरान जांच में पता चला है कि 5 से 6 फायर किए गए, जिसमें 3 खोल बरामद किए गए और एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि परिवार के अनुसार 4 नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।