Himachal Govt
Nationalनगर निकाय चुनाव में BJP ने किया कब्जा, कांग्रेस ने भी दिखाया...

नगर निकाय चुनाव में BJP ने किया कब्जा, कांग्रेस ने भी दिखाया दम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं, उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में 38,889 उम्मीदवार मैदान में थे। बारां जिले की अटरू नगर पालिका की मतगणना में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के छोटे भाई कृष्ण मुरारी दिलावर ने वार्ड नंबर 5 से शानदार जीत दर्ज की है।

वहीं 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं में गवर्निंग बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। उदयपुर नगर निगम के अब तक घोषित 15 वार्डों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई है। बीजेपी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं। कांग्रेस के संजय शर्मा ने वार्ड 1, हर्षवर्धन सिंह केलावत ने वार्ड 2, पूनम कुंवर ने वार्ड 17, किशनलाल भील ने वार्ड 65 और अरुण टाक ने भी जीत दर्ज की है।

वहीं, बीजेपी के कुलदीप मेहता ने वार्ड 18, कुंदन चौहान ने वार्ड 19, जतिन श्रीमाली ने वार्ड 33, अलका गुर्जर ने वार्ड 34, मिनल कन्थालिया ने वार्ड 35, दीपक नागदा ने वार्ड 49, किरण कुमार जैन ने वार्ड 50, प्रमोद सामर ने वार्ड 51, उमेश मनवानी ने वार्ड 66 और वन्दना प्रजापत ने वार्ड 68 से जीत हासिल की है। सिरोही जिले के आबूरोड निकाय चुनाव के वार्डवार परिणाम सामने आ गए हैं। 24 वार्डों में कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

पंचकूलाः नेशनल हाईवे पर रामगढ़ से पंचकूला की ओर...

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 युवकों सहित युवती शामिल, देखें वीडियो

पंचकूलाः नेशनल हाईवे यमुनानगर पर पंचकूला के मौली के...

Punjab News: फर्जी ब्रांडेड कपड़े बेचने के मामले में पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

लुधियानाः दरेसी इलाके में स्थित गुरु नानक देव नगर...

बुजुर्ग दंपति से चेन स्नेचिंग की कोशिश, एक को पकड़ा, देखें CCTV

अजमेरः राजस्थान के अजमेर में एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति...

Punjab News: कार की चपेट में आया घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय बच्चा, मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के नजदीकी गांव भादला की बाजीगर बस्ती...

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

पंचकूलाः नेशनल हाईवे पर रामगढ़ से पंचकूला की ओर आते समय डंपिंग ग्राउंड के पास भीषण हादसा हो गया।...

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 युवकों सहित युवती शामिल, देखें वीडियो

पंचकूलाः नेशनल हाईवे यमुनानगर पर पंचकूला के मौली के पास गांव टावर के पास स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन...

Punjab News: फर्जी ब्रांडेड कपड़े बेचने के मामले में पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

लुधियानाः दरेसी इलाके में स्थित गुरु नानक देव नगर की गली में कपड़े की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते...

बुजुर्ग दंपति से चेन स्नेचिंग की कोशिश, एक को पकड़ा, देखें CCTV

अजमेरः राजस्थान के अजमेर में एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से चेन छीनने का मामला सामने आया है। जिसकी सोशल...