Himachal Govt
Nationalकेदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, एक की मौत, यात्रा रुकी, देखें वीडियो

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, एक की मौत, यात्रा रुकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर एक बार फिर पहाड़ी टूटने की घटना हुई है। चिरबासा के पास भूस्खलन प्रभावित इलाके में पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते केदारनाथ यात्रा को दोनों तरफ से फिलहाल रोक दिया है।

हादसे के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मौके पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चिरबासा हेलीपैड के पास पिछले तीन दिनों से लगातार पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं। इस वजह से केदारनाथ यात्रा बार-बार प्रभावित हो रही थी और यात्रियों को कई घंटों तक रास्ते में रुकना पड़ रहा था। आज भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने की घटना हुई। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया।

मृतक की पहचान मोहन तिवारी के रूप में हुई है। वह रुद्रप्रयाग जिले के पठाली गांव के रहने वाले थे। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। चिरबासा क्षेत्र में लगातार हो रही पत्थरबाजी और भूस्खलन को देखते केदारनाथ यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: PSPCL के चेयरमैन बसंत गर्ग का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को बेहोश कर कैश, गहने और मोबाइल पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

लुधियानाः मेहरबान पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाली न्यू...

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

पंचकूलाः नेशनल हाईवे पर रामगढ़ से पंचकूला की ओर...

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 युवकों सहित युवती शामिल, देखें वीडियो

पंचकूलाः नेशनल हाईवे यमुनानगर पर पंचकूला के मौली के...

Punjab News: फर्जी ब्रांडेड कपड़े बेचने के मामले में पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

लुधियानाः दरेसी इलाके में स्थित गुरु नानक देव नगर...

Punjab News: PSPCL के चेयरमैन बसंत गर्ग का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को बेहोश कर कैश, गहने और मोबाइल पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

लुधियानाः मेहरबान पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाली न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक चोरी का मामला सामने आया...

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

पंचकूलाः नेशनल हाईवे पर रामगढ़ से पंचकूला की ओर आते समय डंपिंग ग्राउंड के पास भीषण हादसा हो गया।...

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 युवकों सहित युवती शामिल, देखें वीडियो

पंचकूलाः नेशनल हाईवे यमुनानगर पर पंचकूला के मौली के पास गांव टावर के पास स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन...