Himachal Govt
JalandharJalandhar News: मंडी में शराब पीने पर 2 पक्षों में हुई झड़प,...

Jalandhar News: मंडी में शराब पीने पर 2 पक्षों में हुई झड़प, चाकू मारकर किया घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में शराब पीने के दौरान 2 मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक मजूदर ने साथियों सहित भाई को घटना स्थल पर बुला लिया और मजदूर की बाजू पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया। घटना में मजदूर की बाजू पर गहरे घाव होने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया है। हालांकि हमला करने वाले अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी हेडक्वार्टर करनैल सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 के अधिकार क्षेत्र में आने वाली मकसूदां मंडी में रविवार देर शाम लड़ाई-झगड़े की सूचनामिली थी। थाना डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ मजदूर मंडी परिसर के पास शराब पी रहे थे।

नशे में किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। फिर मारपीट होने लगी। इसी कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर हमला कर दिया। उधर, अत्यधिक खून बहने के कारण घायल हुए मजदूर को पुलिस की मदद से तुरंत इलाज के लिए सरकारी सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रात आयरलैंड से लौटते समय एयरफोर्स वन में मीडिया...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली कट को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। वहीं इस...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...