जालंधरः महानगर के रामामंडी मोड़ के पास से महिला पर जानलेवा हमला कर बाइक सवार बदमाशों द्वारा नाबालिग लड़की व एक्टिवा लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं, मामले संबंधी एकता नगर की रहने वाली महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी बहन की नाबालिग बेटी के साथ राशन की पर्ची कटाने के लिए गई थी। इसी दौरान रामांडी मोड़ के पास बाइक सवार कई बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला किया और उसकी नाबालिग लड़की व एक्टिवा को लेकर मौके से फरार हो गए। महिला ने कहा कि इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें बाइक सवार बदमाश हमले करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पहले भी लड़की को ले जाने का आरोप
महिला का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी बंदूक की नोक पर उसकी नाबालिग भांजी को अपने साथ ले गए थे। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को खोजकर परिवार के पास वापस पहुंचाया था।
जस्सा, रॉकी शाह और सुनीता रानी पर कार्रवाई की मांग
महिला ने आरोप लगाया कि आज की घटना में भी वही लोग शामिल हैं। उसने पुलिस प्रशासन से जस्सा, रॉकी शाह और सुनीता रानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा और इंसाफ दिया जाए।
इसके बाद कहा कि अस्पताल में एमएलआर कटाने आये हैं। जिसके बाद मामले संबंधी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन से यही विनती है कि बनती कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में हमें परेशान न करें।