Himachal Govt
Unaराष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आज (शनिवार) को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के आधार पर निपटारा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6,194 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इन मामलों के निपटारे के दौरान कुल 5,52,39,009 रुपये की राशि का समझौता हुआ। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के मामलों को समझौते के आधार पर निपटाने के लिए सुनवाई की गई। इनमें विभिन्न प्रकार के अपराधों से संबंधित कंपाउंडेबल मामले, दीवानी विवाद, चेक बाउंस के मामले, धारा 138 के तहत एनआई से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायतों तथा मोटर व्हीकल चालान से संबंधित मामले शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध करवाना है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अपने विवादों का समाधान कर सकते हैं, जिससे न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में भी सहायता मिलती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

नशा माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...

प्रदेश के युवाओं को जापान की तकनीकी दक्षता, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ने की अपार संभावनाएः राजेश धर्माणी

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो स्थित...