Himachal Govt
PhagwaraPunjab News: चोरों का आतंक, मंदिर सहित 5 दुकानों से AC की...

Punjab News: चोरों का आतंक, मंदिर सहित 5 दुकानों से AC की तारें लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोग परेशान होने लगे है। वहीं ताजा मामला बाबा गद्दिया पानी वाली टैंकी के पास स्थित शीतला माता मंदिर में और आसपास दुकानों में एसी की पाइप चोरी का सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सुनील शर्मा ने बताया कि उसकी सैलून की दुकान है। आज सुबह जब वह दुकान पर आया तो उसने एसी चलाया, लेकिन एसी की कूलिंग नहीं हो रही थी। जिसके बाद उसने छत पर जाकर देखा तो एसी के पाइप गायब थे। इसके बाद उसने मंदिर के पुजारी से बात की तो पता चला कि मंदिर की छत से भी एसी के पाइप गायब थे।

इस दौरान 2 अन्य दुकानों से पता किया तो जांच में सामने आया है कि उनकी दुकानों से भी एसी की पाइप चोरी हुई है। दुकानदार ने बताया कि मंदिर सहित कुल 5 दुकानों से एसी की पाइप चोरी हुई है। हालांकि घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी, लेकिन उन्होंने प्रशासन से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार ने कहाकि देर रात तक एसी ठीक चल रहा था, लेकिन आज सुबह छत पर जाने के बाद पता चला एसी की तारें चोरी हो चुकी है।

वहीं मंदिर के पुजारी सीता राम ने कहाकि मंदिर सहित 4 दुकानों के एसी की कॉपर तारें लेकर चोर फरार हो गए। इस दौरान पुजारी ने प्रशासन से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुल 6 एसी की तारें लेकर चोर फरार हो गए। पुजारी ने पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया। हालांकि पुजारी ने कहाकि वह मंदिर की प्रबंधक कमेटी को सूचित कर चुके है। पुजारी के अनुसार देर रात पुलिस की कोई पेट्रोलिंग नहीं होती। यहीं कारण है कि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल Kavinder Gupta ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध...

Reels के Craze में 8 साल का बच्चा चंडीगढ़ से ग्वालियर पहुंचा

चंडीगढ़: रील्स का क्रेज अब के समय में बच्चों...

Haryana News : गाय से दुष्कर्म पर भड़का गोरक्षा दल, शिकायत दर्ज

हरियाणा: हांसी में गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल...

Punjab News : ASI पर Firing की TTH ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर : जिले के भल्ला पिंड में गत दिवस...

Punjab News : गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत 5 गिरफ्तार, 6 पिस्तौल-49 कारतूस बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर : स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध मां ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।...

Reels के Craze में 8 साल का बच्चा चंडीगढ़ से ग्वालियर पहुंचा

चंडीगढ़: रील्स का क्रेज अब के समय में बच्चों में इतना बढ़ गया है कि इसके चलते वह कुछ...

Haryana News : गाय से दुष्कर्म पर भड़का गोरक्षा दल, शिकायत दर्ज

हरियाणा: हांसी में गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक गाय...

Punjab News : ASI पर Firing की TTH ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर : जिले के भल्ला पिंड में गत दिवस ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग में नया मोड़ सामने आया...