19 के खिलाफ मामला दर्ज 26 लोगों को पकड़ा गयाः SSP आदित्य
गुरदासपुरः जिले भर में नशा-विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में SSP आदित्य की अगुवाई में गांवों और कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। साथ ही 19 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज 26 लोगों को पकड़ा गया है।
मीडिया को जानकारी देते हुए गुरदासपुर के SSP आदित्य ने बताया कि कई इलाकों और गांवों में चेकिंग अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप 19 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और 26 लोगों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
SSP आदित्य ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। नशे की लत के शिकार हुए युवाओं को नशा-मुक्ति केंद्रों में भी भर्ती कराया जा रहा है।