Himachal Govt
Haryana Govtराष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ -...

राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 7 अक्तूबर, 2026 को कर्मयोगी, दूरदर्शी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र सेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। लगातार 25 वर्षों से राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण, अविराम एवं समर्पित सेवाओं के लिए वे उन्हें नमन करते हैं।

हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव : 86 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

हरियाणा नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि रहा है। इसलिए, हरियाणा से उनका विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के रूप में वे 18 बार हरियाणा आए हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा को 86 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। इसके अलावा, पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ने हरियाणा को बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी हैं, उनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री, के.एम.पी. एक्सप्रेस-वे, के.जी.पी. एक्सप्रेसवे, बल्लभगढ़-मुजेसर, मुंडका-बहादुरगढ़, गुरुग्राम-सिकंदरपुर, फरीदाबाद-बल्लभगढ़ मेट्रो लिंक, रोहतक व कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन, रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर और झज्जर स्थित एम्स के परिसर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, रेवाड़ी में एम्स जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : सेवा, संस्कार और जनभागीदारी का महाअभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा दिवस’ से होगा। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा।

प्रत्येक नागरिक समाज के लिए देगा कम से कम 25 मिनट

प्रधानमंत्री का मानना है कि विकसित भारत केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के योगदान से बनेगा। इसी भावना से एक अभियान चलाया जाएगा। इसमें सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक नागरिक समाज के लिए कम से कम 25 मिनट दे। कोई रक्तदान करे, कोई पौधारोपण करे, कोई स्वच्छता अभियान चलाए, कोई बुजुर्गों को डिजिटल तकनीक सिखाए और कोई जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाए। नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य और अंगदान के प्रति जागरूकता भी सेवा का माध्यम बन सकती है।

देश के लगभग 8 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और विश्वसनीय लोन की सुविधा मिल रही है। पी.एम. मत्स्य संपदा योजना से देश में मछली उत्पादन वर्ष 2014-15 के 95 लाख टन से दोगुना होकर अब लगभग 2 करोड़ टन तक पहुंच गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आढ़ती के घर पर गोलीबारी व पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

गुरदासपुर: बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव...

एक महीने से कूड़ा न उठने से परेशान कोटला कलां वार्ड-5 के लोग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: कोटला कलां के वार्ड नंबर-5 में पिछले करीब...

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री में भरे जाएंगे इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद, साक्षात्कार 15 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड बेला बाथड़ी में...

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Punjab News: आढ़ती के घर पर गोलीबारी व पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

गुरदासपुर: बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव रंगड़ नंगल में एक आढ़ती के घर पेट्रोल बम फेंकने...

एक महीने से कूड़ा न उठने से परेशान कोटला कलां वार्ड-5 के लोग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: कोटला कलां के वार्ड नंबर-5 में पिछले करीब एक महीने से घरों से कूड़ा न उठाए जाने के...

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री में भरे जाएंगे इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद, साक्षात्कार 15 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड बेला बाथड़ी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद...

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की ताकत उसकी...