Himachal Govt
NationalSBI Bank में फिल्मी स्टाइल में लूट, स्टाफ की आंखों में मिर्च...

SBI Bank में फिल्मी स्टाइल में लूट, स्टाफ की आंखों में मिर्च डाल उड़ाए 4.53 लाख, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में सक्करदरा इलाके में एसबीआई बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 4.35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आधे घंटे में उसे धर दबोचा और लूटी गई पूरी रकम उससे बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर आम ग्राहक बनकर बैंक के कैश काउंटर के पास पहुंचा।

मौका मिलते ही उसने कैशियर और कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। तेज जलन के चलते कर्मचारी चीखने लगे और बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी करीब 4.53 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सक्करदरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस निरीक्षक रमेश खुणे की टीम ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश में नाकाबंदी कर दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि महज 30 मिनट में सूरज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज भोजराज बोरकर BSc पास है और नागपुर शहर के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बेरोजगार था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आर्थिक परेशानियों और जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने उसे अपराध की ओर धकेला। इसी सोच के चलते उसने बैंक को निशाना बनाने की कथित योजना तैयार की और ग्राहक बनकर SBI पहुंच गया। लेकिन फिल्मी अंदाज में की गई लूट की यह योजना ज्यादा देर नहीं चल सकी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

14, 21 और 28 सितम्बर को होगी पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब...

राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन,...

14, 21 और 28 सितम्बर को होगी पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति करवाने के लिए प्रतिबद्ध...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब और...