Himachal Govt
Nationalट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत,...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और एसयूवी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में 3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास हुआ। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान घायलों को तत्काल साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। टक्कर किस वजह से हुई और हादसे के पीछे क्या कारण था, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह-सुबह के वक्त हुआ है। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोगों- पांच वयस्क और 3 बच्चों की मौत हो गई।’

पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 के जरिए नागपुर आ रहे थे। सुबह 4 बजे करीब लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई। पुलिस ने बोलेरो में सवार 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा हैकि मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर की तरफ जा रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि कार ट्रक में फंस गई थी, जिसे बाद में 2 जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा। उसके बाद सुचारू रूप से ट्राफिक शुरू किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Airport पर रोके गए PAK से भारत आ रहे 104 सिख श्रद्धालु, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए भारतीय...

इस दिन मनाई जाएगी Ganesh Chaturthi, शुभ मुहूर्त में होगा बप्पा का आगमन, जानें पूजा-विधि

धर्म: पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत...

Punjab News: हैंडीकैप से स्नेचिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

मोहालीः जरनैल एक्लेंव में दो दिन पहले 2 बाइक...

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे...

Punjab News: Airport पर रोके गए PAK से भारत आ रहे 104 सिख श्रद्धालु, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए भारतीय वीज़ा पाने वाले 100 से ज़्यादा पाकिस्तानी सिख तीर्थयात्री फैसलाबाद...

इस दिन मनाई जाएगी Ganesh Chaturthi, शुभ मुहूर्त में होगा बप्पा का आगमन, जानें पूजा-विधि

धर्म: पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है परंतु महाराष्ट्र एक...

Punjab News: हैंडीकैप से स्नेचिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

मोहालीः जरनैल एक्लेंव में दो दिन पहले 2 बाइक सवार स्नैचर्स एक सैकेंड में हैंडीकैप व्यक्ति का पर्स छीनकर...

Jalandhar News: NC के चेयरमैन गिल ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं, कहा-जल्द बनेंगा ऐतिहासिक स्मारक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने जालंधर में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की...