Himachal Govt
HoshiarpurPunjab News: विदेश में भीषण सड़क हादसे में जिंदा जला युवक, 25...

Punjab News: विदेश में भीषण सड़क हादसे में जिंदा जला युवक, 25 फीट दूर गिरी गाड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः टांडा के युवक की विदेश में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जब वह अपनी होंडा सीआरवी से फैलोफील्ड रोड और ओल्ड रिचमंड पहुंचा तो उसकी टक्कर दूसरी कार से हो गई। 2 साल पहले युवक कनाडा गया था और इस हादसे में उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मजोत सिंह के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें एक-दूसरे से 25 फीट दूर जाकर गिरीं। इसके बाद उनमें आग लग गई।

घायल होने के चलते ब्रह्मजोत कार से बाहर नहीं निकल पाया जबकि दूसरी कार के चालक को रेस्क्यू कर लिया गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एक्सीडेंट बुधवार देर रात 1 बजे के बाद हुआ था। मरने वाले की पहचान के बाद पुलिस ने गुरुवार को प्रैस ब्रीफ में जानकारी दी। हादसा कनाडा की राजधानी ओटावा के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हुआ। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि ये रोड मौत का रोड बनता जा रहा है। एक साल के अंदर ये दूसरा बड़ा हादसा है। इस रोड को ठीक करवाने और यहां सेफ्टी के इंतजाम के लिए वह कोर्ट का रुख करेंगे।

ओटावा फायर सर्विसेज और पुलिस के अनुसार, यह सीधी टक्कर होंडा सीआरवी और किया सोरेंटो के बीच हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि शुरुआत में फायर कर्मियों के लिए गाड़ी के पास पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तब दमकल कर्मियों को होंडा की अगली सीट पर युवक का जला हुआ शव मिला। कार में उसके अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। पैरामेडिक्स ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

दूसरी कार (किया सोरेंटो) का ड्राइवर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा में जैसे ही ब्रह्मजोत की मौत की खबर पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों से दुख साझा करने वालों का तांता लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किस गाड़ी की लापरवाही से हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और एसयूवी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे...

Punjab News: PLI वितरण की मांग को लेकर SBI कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले आज लुधियाना में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 5-डे...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज इलाके से पास बक्कर मंडी में व्यक्ति की वायरल वीडियो...