Himachal Govt
Unaदूसरी बार संसद रत्न सम्मान मिलने पर भाजपा नेताओं ने अनुराग सिंह...

दूसरी बार संसद रत्न सम्मान मिलने पर भाजपा नेताओं ने अनुराग सिंह ठाकुर को दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को दूसरी बार प्रतिष्ठित संसद रत्न सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी उत्कृष्ट संसदीय कार्यशैली, प्रभावी भागीदारी और जनहित से जुड़े विषयों को संसद में मजबूती से उठाकर न केवल हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, हरोली भाजपा के नेता प्रो. राम कुमार तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग सिंह ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि संसद रत्न सम्मान की विशेषता यह है कि यह सामान्य पुरस्कारों की तरह केवल नामांकन आधारित सम्मान नहीं है, बल्कि संसद में सांसदों और संसदीय समितियों के प्रदर्शन से जुड़े तथ्यात्मक एवं निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदान किया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर हुई थी। इसका उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कारों का चयन संसदीय प्रदर्शन से जुड़े उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इनमें बहसों में भागीदारी, प्रश्न पूछना, निजी सदस्य विधेयक तथा संसदीय समितियों की कार्यप्रणाली और रिपोर्ट आदि प्रमुख आधार शामिल हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर को इससे पहले वर्ष 2019 में 16वीं लोकसभा के दौरान संसद रत्न सम्मान की व्यक्तिगत श्रेणी में सम्मानित किया गया था। उस समय उन्हें ज्यूरी कमेटी स्पेशल अवार्ड प्रदान किया गया था। वह यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भाजपा सांसदों में शामिल रहे। यह सम्मान उनके विशिष्ट संसदीय प्रदर्शन और संसद में प्रभावी योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता थी।

वर्ष 2026 में अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व वाली संसदीय स्थायी समिति—कोयला, खान एवं इस्पात को संसद रत्न सम्मान प्रदान किया गया है। समिति को उसके उत्कृष्ट संसदीय कार्य, गहन अध्ययन तथा महत्वपूर्ण मौलिक रिपोर्टों के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2026 में चयनित चार संसदीय समितियों में कोयला, खान एवं इस्पात समिति भी शामिल रही, जिसकी अध्यक्षता अनुराग सिंह ठाकुर कर रहे हैं। समिति को विशेष रूप से उसके द्वारा प्रस्तुत मौलिक रिपोर्टों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर का दूसरी बार संसद रत्न सम्मान प्राप्त करना उनके व्यक्तिगत संसदीय योगदान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। वर्ष 2019 में व्यक्तिगत संसदीय प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान और वर्ष 2026 में उनके नेतृत्व वाली संसदीय समिति को मिला सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने सांसद के रूप में लगातार संसदीय उत्कृष्टता और प्रभावी समिति कार्यप्रणाली के नए मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर की संसदीय यात्रा हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। लगातार पांच बार लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की आवाज को मजबूती से उठाया है और संसदीय दायित्वों के निर्वहन में निरंतर सक्रियता दिखाई है।

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि अनुराग सिंह ठाकुर भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ हिमाचल प्रदेश तथा राष्ट्र के हितों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने बिल्डिंग के 8वीं...

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी फैसले लिए हैं। ये...