Himachal Govt
JalandharJalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में बंद का...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में बंद का ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर दलित समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग जिले में जत्थबंदियों द्वारा बंद का ऐलान किया जा रहा है। वहीं जालंधर में भी जत्थेबंदियों द्वारा कल शहर को बंद करने का ऐलान किया है। जहां भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीवा गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की अगुवाई में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज और मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी है।

मामले की जानकारी देते हुए राजीव गोरा ने कहा कि बीते दिन बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह 10वीं बार घटना हो चुकी है। लुधियाना में पहले भी इसी जगह पर प्रतिमा के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई थी और समुदाय द्वारा प्रतिमा के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई थी, लेकिन कोई प्रबंध नहीं किए गए। वहीं अब भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस आने से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में इस घटना के विरोध में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

वहीं गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बीते दिन हुई घटना की वह सख्त शब्दों से निंदा करते है। ऐसे में उन्हें लगता है कि सियासी पार्टी राजनीति चमकाने को लेकर घटनाएं करवा रही है। उन्होंने कहा कि हर बार बाबा साहेब की प्रतिमा को टारगेट किया जा रहा है। बार-बार हो रही घटनाओं को लेकर समुदाय में रोष है और वह इसे बर्दाश नहीं करेंगे। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के रोष में कल शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के पास कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। इसी के साथ अलग-अलग जिलों में जत्थेबंदियों द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दस्तक...

बदोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण की...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खण्ड पट्टा (जिला सोलन) के...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में एक वयक्ति की गली सड़ी हालत में शव मिलने का...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दस्तक के ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...