लुधियानाः जिले के हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाले यात्रियों की परेशानियां दूर नहीं हो रही हैं। दरअसल, एयर इंडिया की दिल्ली-हलवारा-दिल्ली उड़ान 3 दिनों में दूसरी बार रद्द होने के बाद बुधवार सुबह दिल्ली-हलवारा हवाई अड्डे पर 110 से अधिक यात्री परेशान हुए।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से हलवारा के लिए एयर इंडिया की उड़ान ए.आई. -481, हलवारा हवाई अड्डे पर नहीं पहुंची। वहीं विमान हलवारा से दिल्ली के लिए ए.आई.-482 के रूप में लौटने वाली थी, लेकिन विमान के ना आने के कारण इस उड़ान को भी रद्द कर दिया गया। उड़ान के निर्धारित समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों को उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में कई यात्री निजी वाहनों से हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान जिन लोगों के पास दिल्ली जाने के लिए तत्काल काम था, उन्हें टैक्सी और अन्य वैकल्पिक साधन लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उड़ान रद्द होने के बाद, कुछ यात्रियों ने दोपहर की उड़ान ए.आई.-484 में सीट लेने की कोशिश की। इस दौरान कुछ यात्रियों को सीट मिल गई और वेटिंग हॉल में अगली उड़ान का इंतजार करते हुए बैठकर गए। कई यात्रियों ने अपना यात्रा कार्यक्रम बदल दिया है। लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। है। यात्रियों ने मांग की कि उड़ानें निर्धारित समय पर संचालित की जाएं ताकि उन्हें बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।