नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बीते कुछ समय से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आ रहे हैं। बीते दो महीनों में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले महीने ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना किया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।