अमृतसरः अटारी विधानसभा क्षेत्र के घरिंडी गांव में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। जहां बड़ी संख्या में परिवारों ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया।
तरसेम सिंह सियालका की अगुवाई में शामिल हुए परिवार
आम आदमी पार्टी के नेता और ASI कमीशन के वाइस चेयरमैन तरसेम सिंह सियालका की अगुवाई में यह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
AAP की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए काम करेंगे।
गांव में बढ़ा AAP का जनाधार
सैकड़ों परिवारों के पार्टी में शामिल होने से घरिंडी गांव और अटारी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का आधार मजबूत होने की बात कही जा रही है। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में पूरा सम्मान देने की बात कही।