कलश व शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया भागवत महात्म्य
ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा,शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
इसके उपरांत कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और उसे सत्य, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपरांत भंडारा होगा।कथा का आयोजन जोशी परिवार एवं समूह बदोली निवासी के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों से बदोली गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।