Himachal Govt
SangrurPunjab News: पूर्व सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला, अस्पताल ले जाते...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः लेहरागागा के रामगढ़ संधुआं गांव से हत्या का मामला सामने आया है, जहां गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अमरीक सिंह को पहले लेहरागागा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पटियाला ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है।

लेहरागागा के एसएचओ जसकरण सिंह ने बताया कि रामगढ़ संधुआं गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह गांव के एक चौक पर खड़े थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में तुरंत लेहरागागा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

SHO जसकरण सिंह ने बताया कि मामले में गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नामजद लोगों में गांव के मौजूदा सरपंच भी शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी 3 की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हापुड़ बदनौली गोलीकांडः दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

हापुड़ः हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई...

पंजाब कांग्रेस ने संकट सुलझाने के लिए पायलट को उतारा, असंतुष्ट नेताओं को साथ लाने की कोशिश

चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के भीतर...

ENG vs PAK Test Series: PCB ने कुछ खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में, बोर्ड कर रहा जांच

इंग्लैंडः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज...

अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने ईरान को दी चेतावनी, बोले – ‘तेल टैंकरों को नष्ट कर देंगे’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव अब फिर से बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट...

Punjab News: सीट को लेकर बस कंडक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप, महिला के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

मोगाः मोगा से अमृतसर जा रही बस में सीट को लेकर हुआ विवाद तब हंगामे में बदल गया जब...

हापुड़ बदनौली गोलीकांडः दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

हापुड़ः हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालों के बीच रविवार को गंभीर मोड़ ले लिया।...

पंजाब कांग्रेस ने संकट सुलझाने के लिए पायलट को उतारा, असंतुष्ट नेताओं को साथ लाने की कोशिश

चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम...