Himachal Govt
Unaराजकीय महाविद्यालय ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

राजकीय महाविद्यालय ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय, ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में NSS के साथ Rover-Ranger तथा BA, B.Sc., B.Voc., BCA और BBA के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक नाटी और पंजाब की जीवंत लोक संस्कृति का रंग भांगड़ा के माध्यम से देखने को मिला। विद्यार्थियों की गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर, बैलून बैलेंसिंग और पासिंग द पार्सल जैसे मनोरंजक खेल रहे। प्राध्यापकों ने पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया और शायरी, गीत एवं रोचक टास्क के माध्यम से वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था, मंच संचालन, अनुशासन तथा जलपान की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने सेवा-भाव और समर्पण के साथ निभाई। प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने गुरु-शिष्य संबंध की आत्मीयता को और मजबूत किया है। कार्यक्रम अधिकारी विकास सैनी ने सभी प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन NSS के लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिए, उठें-उठें” तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...