Himachal Govt
Unaश्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान श्री ठाकुर जी का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और भगवान श्री राधा-कृष्ण तथा बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व में भाग लिया तथा भगवान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद  सभी पर सदैव बना रहे।

उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं आश्रम क्षेत्र ही नहीं, प्रदेशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन एवं संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य सदैव समाज को आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। बाबा बाल जी महाराज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं को भक्ति और मानव सेवा की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां युवा पीढ़ी नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की गिरफ्त में जा रही है, ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में बाबा बाल जी महाराज द्वारा समाज को आध्यात्मिकता, सदाचार और संस्कारों से जोड़ने का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। बाबा बाल जी महाराज ऊना जिला के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के असंख्य श्रद्धालुओं को प्रभु के चरणों से जोड़कर समाज में सकारात्मक सोच, भक्ति और मानवता का संदेश पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...

Punjab News: रात के समय बमियाल सेक्टर में दाखिल हो रहे ओवरलोड ट्रक, विरोध में लोगों ने सड़क की बंद, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर में रेत और बजरी से भरे भारी ट्रकों की आवाजाही को लेकर...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...