Himachal Govt
Unaकोटला खुर्द में 10 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू...

कोटला खुर्द में 10 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त हिमाचलअभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस की SIU टीम ने कोटला खुर्द में एक व्यक्ति को 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 की शाम SIU ऊना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिव मंदिर, कोटला खुर्द के समीप राजिंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 कोटला खुर्द, तहसील एवं जिला ऊना के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के नशे की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से मिला और इसकी सप्लाई आगे किन लोगों तक की जानी थी।

जिला पुलिस ऊना ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की आधारशिला है और युवाओं को नशे के अंधकार से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने लोगों से नशे की बिक्री और तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जिला पुलिस ऊना का अभियान लगातार जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...

Punjab News: रात के समय बमियाल सेक्टर में दाखिल हो रहे ओवरलोड ट्रक, विरोध में लोगों ने सड़क की बंद, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर में रेत और बजरी से भरे भारी ट्रकों की आवाजाही को लेकर...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...