ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत ऊना में प्रस्तावित ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ अब 7 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
वॉकाथॉन का बाकी शेड्यूल यथावत रहेगा। वॉकाथॉन 10 सितम्बर को इंदिरा स्टेडियम ऊना से शुरू होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रात : लगभग 10 बजे वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे तथा स्वयं भी इसमें शामिल होंगे।
वॉकाथॉन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशे के विरुद्ध सामूहिक चेतना को मजबूत करना है।