Himachal Govt
InternationalBhagat Singh मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन को किडनैप कर किया हमला, दी...

Bhagat Singh मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन को किडनैप कर किया हमला, दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौरः पाकिस्तान के भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज रशीद कुरैशी पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इम्तियाज ने बताया कि रात 8 बजे वह घर लौट रहे थे, तभी जैन मंदिर के पास एक कार में सवार 3 से 4 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हथियारबंद लोगों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया, आंखों पर पट्टी बांध दी और कई घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपी उन्हें देर रात शाहदरा की तरफ ले गए। जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और धमकी देते हुए वह उन्हें वहां छोड़कर फरार हो गए। इस मारपीट में उनके सिर पर गहरी चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं।

कुरैशी के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें भगत सिंह से जुड़े उनके काम को लेकर धमकाया और उन पर भारत का एजेंट होने तथा विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए। हमलावरों ने उन्हें भगत सिंह से संबंधित गतिविधियां छोड़ने की चेतावनी दी और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुरैशी ने इस घटना को अपने खिलाफ डर पैदा करने और भगत सिंह के विचारों पर उनके काम को रोकने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि वह शांति, मानवता, सहिष्णुता और भारत-पाकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संपर्क एवं दोस्ती के लिए काम करते रहेंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भगत सिंह का मिशन किसी एक व्यक्ति या संस्था का मिशन नहीं है, बल्कि यह शांति, मानवता, प्रेम और दोनों देशों के लोगों की दोस्ती की आवाज है। कुरैशी ने स्पष्ट किया कि वह धमकियों के कारण पाकिस्तान छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान सरकार, कानून-प्रवर्तन एजेंसियों और मानवाधिकार संगठनों से इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने, आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के कटघरे में लाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि साहस, बलिदान, आजादी, शांति और मानवता के प्रतीक हैं और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का उनका प्रयास जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कुत्ते के काटने का पूछना पड़ा महंगा, बेटे पर किया हमला, नए CCTV में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल सिटी हैबोवाल इलाके में कुत्ता घुमाने को...

Punjab News: लड़की को “बुग्गा” कहना पड़ा भारी, खूनी झड़प में 5 घायल, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ में बस स्टैंड के पास श्री गुरु...

Punjab News: जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में विधायक धालीवाल ने पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला शहर में कृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र त्योहार...

आवारा कुत्ते ने घर के गेट पर खड़े 7 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, घायल

पंचकूलाः जिले के पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में आवारा...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोली, कांग्रेस नेता घायल

अमृतसरः अजनाला में देर रात गोली चलने से कांग्रेस...

Punjab News: कुत्ते के काटने का पूछना पड़ा महंगा, बेटे पर किया हमला, नए CCTV में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल सिटी हैबोवाल इलाके में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ आ गया। दरअसल,...

Punjab News: लड़की को “बुग्गा” कहना पड़ा भारी, खूनी झड़प में 5 घायल, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ में बस स्टैंड के पास श्री गुरु तेग बहादुर नगर में मामूली बात को लेकर खूनी झड़प...

Punjab News: जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में विधायक धालीवाल ने पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला शहर में कृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र त्योहार धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा गया। इस...

आवारा कुत्ते ने घर के गेट पर खड़े 7 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, घायल

पंचकूलाः जिले के पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां आवारा कुत्ते ने...