Himachal Govt
Unaशिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना की ओर से गुरुवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रही शिक्षिकाओं व सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान तीन तकनीकी शिक्षिकाओं में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना से प्रशिक्षिका रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा सहित जेएनवी से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनुपा ठाकुर, माउंट कार्मल स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका सुनीता शर्मा, सेवानिवृत प्रवक्ता अनीता चीट्टू को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्लब की प्रधान अमरजीत बबली ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने शिक्षिकाओं के सम्मान में अपने विचार भी साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में मौजूद महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याएं और अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब से सचिव रजिता कसाना, उपाध्यक्ष रंजना जसवाल, आईएसओ सीमा वशिष्ट, प्रेस एडिटर अनूपा, कोषाध्यक्ष निरुपमा महाजन, सदस्य कमला कंवर, रंजना बख्शी, रमा कालिया, शोभा सोनी, रमा कंवर, नीलम आदि मौजूद रही।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन कर रहे...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...