Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान ‘एकीकृत बागवानी विकास केंद्र, सुंदरह, महेंद्रगढ़’ में राज्य भर के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की बागवानी तकनीकों का नि:शुल्क 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राणा ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों, जैविक खेती और संरक्षित खेती की ओर प्रोत्साहित करना है ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो सके। कृषि मंत्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरह स्थित केंद्र में अलग-अलग विषयों पर विशेष ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तथा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तक सब्जियों की संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026, 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तथा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के दौरान मशरूम उत्पादन एवं तकनीकों पर गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बागवानी फसलों की जैविक खेती पर सत्र का आयोजन होगा, तथा 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 और 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 2026 तक ओपन फील्ड में बागवानी फसलों के उत्पादन का प्रशिक्षण मिलेगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि हरियाणा के सभी जिलों के 18 से 60 वर्ष की आयु के किसान उद्यान विभाग के पोर्टल kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, और अभ्यर्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रात्रि ठहराव की व्यवस्था नहीं होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को पहले दिन आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र (PPP) की फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा के राज्यपाल ने 7वें ‘Teachers Excellence Awards’ और आदर्श बनने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ABDM पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

राज्यपाल कुलविंद्र गुप्ता से मिले दविंदर भुट्टो

कुटलैहड़ के विकास व राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई...

 महाविद्यालय बंगाणा में अध्यापक अभिभावक संघ की आम सभा 11 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार...

हरियाणा के राज्यपाल ने 7वें ‘Teachers Excellence Awards’ और आदर्श बनने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिक्षक समुदाय का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार...

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ABDM पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि आयुष्मान...

राज्यपाल कुलविंद्र गुप्ता से मिले दविंदर भुट्टो

कुटलैहड़ के विकास व राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक...

 महाविद्यालय बंगाणा में अध्यापक अभिभावक संघ की आम सभा 11 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ की कार्यकारिणी के...