Himachal Govt
Haryana Govtपंचकूला में 5 सितंबर को होगा राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह

पंचकूला में 5 सितंबर को होगा राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह पंचकूला स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 79 चयनित शिक्षकों को उनकी सराहनीय सेवाओं और अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं, जो न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं बल्कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। यह पुरस्कार उन शिक्षकों के समर्पण, कठिन परिश्रम और नवाचारों का सम्मान है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखा। राज्य सरकार शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा व्यवस्था के निरंतर सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों को अग्रिम बधाई दी और कहा कि यह सम्मान प्रदेश के अन्य सभी शिक्षकों को भी अपने-अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहलः शुरु किया गया ड्रोन इनोवेशन चैलेंज “ड्रोनोथॉन”

चंडीगढ़: हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन, स्वदेशी तकनीक विकास, उन्नत...

हर घर नल पहुंचा, अब पानी की हर बूंद बचाने में जुटा हरियाणा : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा...

Punjab News: Gurpreet Kaur Case मामले में Simranjit Hundal ने किया खुलासा, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब की राजनीति में गरमाए 5 करोड़ रुपये...

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा...

ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहलः शुरु किया गया ड्रोन इनोवेशन चैलेंज “ड्रोनोथॉन”

चंडीगढ़: हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन, स्वदेशी तकनीक विकास, उन्नत विनिर्माण और युवाओं के नेतृत्व वाले उद्यमिता के केंद्र के...

हर घर नल पहुंचा, अब पानी की हर बूंद बचाने में जुटा हरियाणा : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल...

Punjab News: Gurpreet Kaur Case मामले में Simranjit Hundal ने किया खुलासा, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब की राजनीति में गरमाए 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत और सौदेबाजी के मामले में मोहाली के...

11 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल व सरकारी दफ्तर, सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, देखें लिस्ट

नई दिल्लीः सरकार ने ब्रिक्स (BRICS) समिट को देखते हुए 11 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। जिसके...