Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Singer का संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला शव

Punjab News: Singer का संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव सुधार पत्ती धालीवाल में संदिग्ध परिस्थितियों में गायक का शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण के सुधार थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक गायक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है।

बलजीत सिंह गाने भी लिखता था। सिंगर के घर से कई दिनों से बदबू आ रही थी। बदबू तेज होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरअसल, घर अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। पुलिस को घर में बैड पर बलजीत सिंह का शव पड़ा मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि पिछले कुछ दिनों में मृतक के घर के आसपास कौन-कौन लोग आए-गए थे।

लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से नजर नहीं आया था। आशंका है कि उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी, क्योंकि शव सड़ने लगा था। शव के पास सूखा हुआ खून भी मिला है। हालांकि, खून किस वजह से आया और बलजीत सिंह की मौत किन हालात में हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्क्वाड और सीआईए की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 8 पिस्तौल और 103 कारतूस सहित 2 गिरफ्तार, CP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

इस दिन होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

पंचकूला में 5 सितंबर को होगा राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने ने...

Punjab News: व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

फगवाड़ा: फगवाड़ा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात...

Punjab News: Kotkapura Firing Case में कोर्ट में पेश हुए Sukhbir Badal

फरीदकोटः पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 11...

Punjab News: 8 पिस्तौल और 103 कारतूस सहित 2 गिरफ्तार, CP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...

इस दिन होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध...

पंचकूला में 5 सितंबर को होगा राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा 5 सितंबर...

Punjab News: व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

फगवाड़ा: फगवाड़ा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।...