Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने 'सहकार सदन' के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मालरोड शिमला स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस नवीनीकरण कार्य पर 2.85 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत इमारत की हर मंजिल को विशेष रूप से व्यवस्थित किया जाएगा। इस नवीनीकरण से पुराने भवन को एक नया आयाम मिलेगा। सहकार भवन के नवीनीकरण कार्य को 15 जून, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बहुमंजिला इमारत का कायाकल्प कर इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेश का अग्रणी सहकारी बैंक है, यह प्रदेशभर में आधुनिक और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। बैंक की पुरानी शाखाओं और इमारतों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। परियोजना के तहत मेजनाइन फ्लोर पर आधुनिक वर्कस्टेशन और केबिन पार्टीशन तैयार किए जाएंगे और ग्राउंड फ्लोर पर नया रिसेप्शन वर्कस्टेशन और एडवांस स्क्रीनिंग एरिया बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेसमेंट-1 में कॉन्फ्रेंस हॉल व वर्कस्टेशन, बेसमेंट-2 में बच्चों के लिए समर्पित क्रैच क्षेत्र, बेसमेंट-3 में आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और एक व्यवस्थित स्टोरेज एलिवेशन का निर्माण किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सड़क हादसे में पूर्व पार्षद के बेटे की मौत

अमृतसरः अजनाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने...

भारत-बेल्जियम में हुई बड़ी Deal, PM Modi बोले – ‘दोनों देशों के मजबूत होंगे रिश्ते’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के पीएम...

Punjab News: IG का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में Gurpreet Bhullar, देखें वीडियो

अमृतसरः बॉर्डर रेंज के गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज...

Punjab News: सड़क हादसे में पूर्व पार्षद के बेटे की मौत

अमृतसरः अजनाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के...

Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी शादी की सालगिरह को लेकर सगंत में भारी उत्साह, देखें वीडियो

बटालाः श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी की 539वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा...

भारत-बेल्जियम में हुई बड़ी Deal, PM Modi बोले – ‘दोनों देशों के मजबूत होंगे रिश्ते’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में नई दिल्ली के हैदराबाद...

Punjab News: IG का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में Gurpreet Bhullar, देखें वीडियो

अमृतसरः बॉर्डर रेंज के गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज के नए आईजी के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने...