Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 3 सितंबर 2026

आज का राशिफल, 3 सितंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि देर रात 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक रवि योग रहेगा और आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतला सप्तमी है। कुछ जातकों के लिए दिन बेहतर संकेत दे रहा है, तो कुछ को संभलकर कदम रखना होगा। जैसे मेष राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जबकि वृषभ राशि वालों को संतान की तरफ से कोई खुश खबरी मिल सकती है। अब विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल।

मेष राशि: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। काम करने में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप किसी कलीग की मदद से पूरा कर लेंगे। आज आप अपने मन की कोई बात माता जी से शेयर करेंगे, जिससे आपके आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। लवमेट की फोन पर देर तक बात होगी। ग्रॉसरी का नया व्यापार शुरू किये लोगों का काम अच्छा चलने लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि: वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको संतान की तरफ से कोई खुश खबरी मिलेगी। साथ ही आप उनके करियर को और बेहतर बनाने के लिए गुरु विचार-विमर्श करेंगे। आज आप अपना कोई पुराना लेन देन चुकता कर देंगे आपको राहत मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी, अच्छी जगह से जॉब का प्रस्ताव आयेगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज आपकी मनपसंद डिश बनायेंगे। कान से सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के आगे उनका कोई जोर नहीं चलेगा। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही रुकावटों का आज समाधान मिल सकता है। कार्य स्थल पर अपनी काबिलीयत दिखाने का आज अच्छा मौका है। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनके मनपसंद क्षेत्र में होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में किये गये बदलाव से आपको अच्छी इनकम होगी। आज आपको उधार के लेन देन को अवॉयड करने की जरूरत है। आज आपकी किसी बात से आपके जीवनसाथी बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी से बात करते समय आपको सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज अपने ईगो को छोड़कर दूसरों की सलाह पर अमल करने की जरूरत है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, आज किसी डील को फाइनल करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको इनकम का नया सोर्स मिलेगा लेकिन साथ ही आपके खर्चो में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज कहीं जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आगे चलकर आपकी अच्छी दोस्ती हो सकती है। आज आपके परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। आप कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच विचार करेंगे, किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते है।

तुला राशि: तुला राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आज आपकी मेहनत करने की क्षमता को देखकर माता पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे। काफी समय से एक ही जगह पर कार्य कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज किसी खास रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सोशल मीडिया पर आपका ज्यादा समय व्यतीत होगा। आज कला और आर्ट्स से जुड़े लोगों के प्रतिभा में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी मित्र की उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। आज किसी कोर्ट केस में जीत हासिल होने से पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। घर में डेकोरेशन का काम करवाने का विचार बनायेंगे, जीवनसाथी से राय लेंगे। बिजनेसमैन आज आप किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेचाइजी लेने का मन बनायेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज खुद को फिट महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है।

धनु राशि: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप बेवजह की भाग दौड़ को अवॉयड करेंगे और अपने काम को पूरी एकाग्रता से करेंगे। आज घर में बेटी की बड़ी तरक्की से परिवार का माहौल खुशी से भरा रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज बिजनेस में कई तरह की गतिविधियों पर काम शुरू होगा, मेहनत के मुताबिक जल्द ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज किसी बड़े अधिकारी से अपनी बात कहने का अच्छा मौका है।

मकर राशि: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छे व्यवहार बना कर रखें, जिससे किसी जरूरी काम में आपको हर संभव मदद मिलती रहे। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बना हुआ है। कामकाज में आज आपको गोपनीयता बनाकर रखने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के आने से आपकी डेली रूटीन में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन साथ ही घरवालों में उल्लास भी बना रहेगा। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट आज आपको रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं। आज काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 ने तोड़ा दम, 9 लोग घायल, देखें वीडियो

सोनीपतः कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह करीब पांच...

Jalandhar News: Golden Tools पर Company की दबिश, नकली सामान बेचने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक के नजदीक स्थित गोल्डन टूल्स...

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से Raghav Chadha का नाम कटा, राजनीतिक बदले का लगाया आरोप

चंडीगढ़ः चुनाव आयोग की ओर से पंजाब में करवाई...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुधामा विहार में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों...

मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, 3 ने तोड़ा दम, 9 लोग घायल, देखें वीडियो

सोनीपतः कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो...

Jalandhar News: Golden Tools पर Company की दबिश, नकली सामान बेचने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक के नजदीक स्थित गोल्डन टूल्स की दुकान पर देर रात उस समय हंगामा हो गया,...

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से Raghav Chadha का नाम कटा, राजनीतिक बदले का लगाया आरोप

चंडीगढ़ः चुनाव आयोग की ओर से पंजाब में करवाई जा रही मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR)...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुधामा विहार में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में...