Himachal Govt
Nationalदर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हुई DJ की पिकअप गाड़ी, एक की मौत, देखें...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हुई DJ की पिकअप गाड़ी, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागौर: खींवसर में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद निकाले जा रहे जुलूस में शामिल डीजे लगी पिकअप अनियंत्रित हो गई। गाड़ी लहराते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में पिकअप सवार एक कैमरामैन की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसा सोमवार को हुआ। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। एसपी आसाराम चौधरी ने बताया- हादसे में खींवसर निवासी निवासी कैमरामैन बंटी प्रजापत (25) की मौत हो गई।

वहीं उसका साथी प्रहलाद प्रजापत (22) गंभीर घायल हो गया, उसका जोधपुर में इलाज जारी है। एसपी आसाराम चौधरी ने बताया कि खींवसर के आकला गांव स्थित सरकारी स्कूल के टीचर शिवराज प्रजापत सोमवार (31 अगस्त) को रिटायर हुए थे। इस मौके पर उन्हें जुलूस के साथ घर ले जाया जा रहा था। सबसे आगे डीजे लगी गाड़ी चल रही थी। इस दौरान डीजे गाड़ी के ऊपर कैमरामैन बैठकर फोटो और वीडियो शूट कर रहे थे। लेकिन ड्राइवर डीजे गाड़ी को लहराते हुए जानलेवा स्टंट कर रहा था।

अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क से नीचे उतर गई। इससे गाड़ी पर बैठे दोनों कैमरामैन नीचे जा गिरे। दोनों घायलों को जुलूस में शामिल लोग नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बंटी प्रजापत ने दम तोड़ दिया। एसपी आसाराम चौधरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Bhatia Electric Store के मालिक से 10 लाख की लूट

जालंधर: अड्डा होशियारपुर में स्थित मशहूर Bhatia Electric Store...

Punjab News : नौकरी की तलाश मे युवक बना चोर , पुलिस ने दबोचा, देखे वीडियो

मोहाली (ens) : शहर के एक इलाके से पुलिस...

इस दिन ब्लॉक रहेगा Ambala Cantt Railway Station, जानें वजह

अंबाला : शहर के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने...

Jalandhar News: Bhatia Electric Store के मालिक से 10 लाख की लूट

जालंधर: अड्डा होशियारपुर में स्थित मशहूर Bhatia Electric Store के मालिक से लूट की घटना सामने आई है।...

Haryana News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, पुलिस ने 23 Auto और 9 बसों के काटे चालान, 2 वाहन इंपाउंड, देखे वीडियो

पंचकूला : पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशो पर जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों की विशेष...

Punjab News : नौकरी की तलाश मे युवक बना चोर , पुलिस ने दबोचा, देखे वीडियो

मोहाली (ens) : शहर के एक इलाके से पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लेने की खबर सामने...