Himachal Govt
Haryana Govtगुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा में होंगे विशेष...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा में होंगे विशेष कार्यक्रम – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ के संबंध में सरकारी प्रस्ताव पेश किया और सदन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि गत 29 जुलाई, 2026 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुरू हुआ यह अभियान 20 फरवरी, 2027 तक चलेगा।

हरियाणा में श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी की कलश यात्रा 4 अगस्त, 2026 को पहुंची तथा इसके स्वागत में 5 अगस्त, 2026 को गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक हरियाणा में चलेगी समरसता यात्रा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता यात्रा आगामी 5 अक्तूबर को हरियाणा में पहुंचेगी और 5 नवंबर, 2026 तक चलेगी। यात्रा के स्वागत के लिए इसके मार्ग में पूरे प्रदेश में प्रवेश द्वार और स्वागत स्थल तैयार किए जाएंगे तथा जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज में नई जागृति लाई

नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जन्म 649 वर्ष पहले माघ पूर्णिमा के पावन दिन काशी की पुण्य भूमि पर हुआ था। उनका व्यक्तित्व पूर्णिमा के चंद्रमा की तरह शीतल एवं उज्ज्वल था। उन्होंने भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज सुधार का साहसिक और ऐतिहासिक कार्य किया। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का अमर संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ हमें सिखाता है कि यदि नीयत साफ हो, भाव पवित्र हों और कर्म लोक-कल्याण के लिए हों, तो साधारण से साधारण स्थान भी तीर्थ बन जाता है।

प्रधानमंत्री ने गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर शीश नवाया

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2016 में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर जाकर शीश नवाया था। हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर भव्य गुरु रविदास धाम बना रही है। इसका भूमि पूजन 15 मार्च, 2024 को किया गया था। इस परियोजना पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परिसर में संत रविदास जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Pyramid-e-Services के कार्यालय में हुए हमले को लेकर Management का आया बयान

जालंधर: Pyramid-e-Services कार्यालय में दिनांक 01.09.2026 को घटित हुई...

150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा...

अमन अरोड़ा ने 300 सरकारी सेवाओं के लिए एकीकृत पोर्टल “डिजी पंजाब” किया लॉन्च

चंडीगढ़: पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन की ओर एक बड़ा...

संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को राजनीति ने बनाएं – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के आखिर दिन पास किए गए 11 विधेयक

चण्डीगढ़: हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन...

Jalandhar News: Pyramid-e-Services के कार्यालय में हुए हमले को लेकर Management का आया बयान

जालंधर: Pyramid-e-Services कार्यालय में दिनांक 01.09.2026 को घटित हुई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक घटना की Management कड़ी निंदा करता...

150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेशभर...

अमन अरोड़ा ने 300 सरकारी सेवाओं के लिए एकीकृत पोर्टल “डिजी पंजाब” किया लॉन्च

चंडीगढ़: पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री...

संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को राजनीति ने बनाएं – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत सभी के हैं और हम सभी संतों के...