Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पिता का बेरहमी से कत्ल, बेटा, बहू और नाबालिग गिरफ्तार,...

Jalandhar News: पिता का बेरहमी से कत्ल, बेटा, बहू और नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: हरगोबिंद नगर में बेटे सुखपाल सिंह ने पत्नी रूही और अन्य नाबालिग के साथ मिलकर पिता का कत्ल कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है। दलजीत सिंह फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। दलजीत सिंह के बेटे सुखपाल सिंह ने रूही के साथ लव मैरिज की थी।

लेकिन पिता दलजीत सिंह इस शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा। सुखपाल पहले दुबई में रह चुका है और कुछ समय पहले वापस लौटा था। इन दिनों उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर पिता से पैसे मांगता था, लेकिन दलजीत सिंह पैसे देने से इनकार कर देते थे। 29 अगस्त की रात सुखपाल अपनी पत्नी रूही और एक दोस्त के साथ पिता के घर पहुंचा।

यहां पर उसने पिता से पैसों की मांग की। मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने दलजीत सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि 29 तारीख को जांच अधिकारी प्रवीण कुमार को सूचना मिली थी कि हरगोबिंद नगर के निवासी दलजीत सिंह की सिविल अस्पताल में सिर में चोट लगने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि चला कि व्यक्ति का मर्डर हुआ है।

आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि बेटे ने पत्नी और नाबालिग के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद पत्नी गगनदीप कौर घर में आती है शोर मचाना शुरू कर देती है। जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित होते है और घायल बलजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा देते है, जहां ईलाज के दौरान बलजीत की मौत हो गई। आरोपी सुखपाल और पत्नी का कोर्ट से पुलिस को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों ने दात से हमला किया था, जिसे रिकवर करना बाकी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को राजनीति ने बनाएं – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के आखिर दिन पास किए गए 11 विधेयक

चण्डीगढ़: हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन...

Punjab News: पुलिस कॉन्स्टेबल और उसकी बहन पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के बब्बेहाली अड्डा गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल...

संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को राजनीति ने बनाएं – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत सभी के हैं और हम सभी संतों के...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के आखिर दिन पास किए गए 11 विधेयक

चण्डीगढ़: हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयक चर्चा उपरांत पारित किये गये। पारित किए गए...

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी सहित इस खिलाड़ी को भी मिली जगह

IND vs AFG T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।...

Punjab News: पुलिस कॉन्स्टेबल और उसकी बहन पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के बब्बेहाली अड्डा गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल और उनकी बहन पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर...