Himachal Govt
NationalDehradun-Mussoorie Road पर हुई Landslide, फंसे वाहन, देखें वीडियो

Dehradun-Mussoorie Road पर हुई Landslide, फंसे वाहन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मसूरी: राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के कारण न सिर्फ पहाड़ बल्कि मैदानी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। सबसे ज्यादा मुश्किल पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को हो रही है। रात में भारी बारिश में एक क्रेटा पौंधा के बरसाती नदी में बहने से 1 छात्र और 1 छात्रा की मौत हो गई। देहरादून-मसूरी मार्ग एक बार फिर से बारिश के कारण बांधित हो गया। दरअसल, पानी वाले बैंड के पास देहरादून-मसूरी मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया।

लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड़ कटिंग कार्य चल रहा है। इस स्थान पर हिल साइड कटिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है।

जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मार्ग बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं स्टेट हाईवे थराली-देवाल रोड कोठी-नंदकेशरी के बीच चट्टान खिसकने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ उत्तराखंड परिवहन निगम की बस समेत 50 से अधिक वाहन फंस गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चट्टान हटाने और यातायात बहाल करने के लिए संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

घर में लटका मिला Mamata Banerjee की भतीजी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

Jalandhar News: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही सेहत विभाग...

Punjab News: दूसरे पति के साथ रह रही 35 वर्षीय महिला का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर के दशमेश नगर में आज उस समय...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत

मानांवाला: अमृतसर से बठिंडा वाया मानांवाला जाने वाले हाइवे...

घर में लटका मिला Mamata Banerjee की भतीजी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी व चचेरे भाई की बेटी का शव मंगलवार...

Jalandhar News: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही सेहत विभाग टीम भी अलर्ट हो गई है। जहां सेहत विभाग की...

Punjab News: दूसरे पति के साथ रह रही 35 वर्षीय महिला का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर के दशमेश नगर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 35 वर्षीय महिला पूनम की...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत

मानांवाला: अमृतसर से बठिंडा वाया मानांवाला जाने वाले हाइवे पर ट्रक ने साइकिल रेहड़ी को जबरदस्त फेट मार दी।...