Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Additional Chief Secretary Anurag Verma को ED ने किया तलब

Jalandhar News: Additional Chief Secretary Anurag Verma को ED ने किया तलब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में करोड़ों रुपये के चर्चित रियल एस्टेट और भूमि उपयोग परिवर्तन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम एक्शन मोड में आ गई है। हाल ही में पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ ईडी दफ्तर में 10 दिनों में दूसरी बार पेश हुई थी। जहां आईएएस कंवलप्रीत से ईडी टीम ने 7 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी कड़ी में पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा आज जालंधर स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

लेकिन ईडी दफ्तर में अनुराग की पेशी को लेकर कहा जा रहा हैकि वह आज किसी कारणों के चलते पेश नहीं होंगे। बता दें कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा इस मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा तलब किए जाने वाले दूसरे बड़े अधिकारी हैं। ईडी द्वारा मोहाली के ‘सनटेक सिटी’ और ‘अल्टस स्पेस बिल्डर्स’ जैसे प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में हुई कथित धांधलियों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की जा रही है। जांच के अनुसार, बिल्डरों द्वारा किसानों के कथित जाली हस्ताक्षर और अंगूठे लगाकर सहमति पत्र तैयार किए गए और उनके आधार पर ही सीएलयू मंजूरियां हासिल की गईं।

ईडी ने अदालत में दायर अपनी शिकायत में कथित तौर पर 348 करोड़ रुपये की ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ का अनुमान लगाया है। एजेंसी का आरोप है कि प्रोजेक्टों के मूल लेआउट प्लान और नियमों का उल्लंघन कर निजी बिल्डरों को गैर-कानूनी फायदा पहुंचाया गया। जिस समय ये कथित अनियमितताएं हुईं, उस समय अनुराग वर्मा हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रमुख के तौर पर तैनात थे। ईडी यह पता लगाना चाहती है कि विभागीय स्तर पर सीएलयू मंजूरियों, लेआउट में बदलावों और अर्जियों की पड़ताल के दौरान नियमों का पालन किया गया था या नहीं। समन प्राप्त होने पर अनुराग वर्मा ने स्पष्ट किया था कि वे ईडी के सामने पेश होकर सभी आवश्यक रिकॉर्ड और तथ्य पूरी पारदर्शिता से रखेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग...

वन विभाग टीम का एक्शन, पेड़ काटता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर खंड के जौनपुर बीट C-232 में वन...

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने...

‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, Toxic फेम यश की मां ने डायरेक्टर को दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों सुर्खियों में बने...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कलसी मेटल वर्कस...

वन विभाग टीम का एक्शन, पेड़ काटता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर खंड के जौनपुर बीट C-232 में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से पेड़ काटने के...

Jalandhar News: क्या Rahul Gandhi के दौरे पर कांग्रेस में नहीं दिखेंगी एकजुटता, MP Channi के बयान ने मचाई हलचल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में रखड़ पुनियां...

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, इलाके में उस समय दहशत का माहौल...