Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: घर में बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट...

Punjab News: घर में बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले में आये दिन चोरी व लुटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन लुटपाट की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे है। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला जिले के धारीवाल कस्बे से सामने आया है, जहां लुटेरे युवक ने घर के अंदर बैठी बुज़ुर्ग महिला के कान के झुमके छीनकर भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैदत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

लुटेरों का लोगों ने किया पीछा
धारीवाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कोट संतोख राय गांव में एक बुज़ुर्ग महिला अपने घर के अंदर बैठी थी, तभी एक युवक घर के अंदर आया जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। जब बुजुर्ग महिला पास आई, तो उसने उनके कान की बालियां झपट लिए और भाग गया, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा था। शोर मचने पर बुजुर्ग महिला के बेटे अमरीक सिंह और कुछ लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। जब उन्होंने 112 पर शिकायत दर्ज कराई, तो धारीवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटना का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुजुर्ग महिला के बेटे अमरीक सिंह और पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय व्यस्त बाजार के बीच हुई। अमरीक सिंह का घर सड़क पर है और लुटेरों ने दिन-दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

उत्तरी साइप्रस के समंदर में 279 लोगों को ले जा रही फेरी पलटी, मची अफरा-तफरी

Ferry Accident News: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 279 यात्रियों...

Punjab News: बस स्टैंड से Private Bus चोरी, दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार फरार हुआ चोर, देखें वीडियो

फगवाड़ा: बस स्टैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात को खड़ी की...

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए...

सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

ऊना,सुशील पंडित: जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी...