Himachal Govt
InternationalSouth Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी गई। इस घटना में 29 वर्षीय कोलंबिया पुलिस अधिकारी क्रिस्टोफर डीलॉन्ग जूनियर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। पुलिस की कार्रवाई में 33 वर्षीय संदिग्ध हमलावर भी मारा गया।

कोलंबिया के पुलिस प्रमुख डब्ल्यू. एच स्किप होलब्रुक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक महिला ने पुलिस को फोन कर शिकायत की थी कि एक व्यक्ति उसके घर में संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। महिला ने संदिग्ध के खिलाफ अदालत से प्रतिबंधात्मक आदेश भी ले रखा था।

सूचना मिलते ही एक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संदिग्ध वहां से जा चुका था। महिला ने पुलिस को संदिग्ध का हुलिया और उसके वाहन की जानकारी दी।

पुलिस प्रमुख के अनुसार पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे अधिकारी को महिला द्वारा बताए हुलिए से मेल खाता एक व्यक्ति और वाहन दिखाई दिया। उन्होंने रेडियो के माध्यम से इसकी सूचना दी, जिसके बाद सहायता के लिए एक अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचा।

कुछ ही मिनट बाद रेडियो पर संदेश मिला कि अधिकारियों को गोली लग गई है और संदिग्ध को मार गिराया गया है। गोलीबारी में कोलंबिया पुलिस विभाग के अधिकारी क्रिस्टोफर डीलॉन्ग जूनियर की मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना...

Jalandhar Gymkhana Club Elections: वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे...

Punjab News: कुराली हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी काबू, देखें वीडियो

मोहालीः दिनदहाड़े एक खौफनाक हत्याकांड को जिला पुलिस ने...

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़े...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना माना चेहरा IAS दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा...

Jalandhar Gymkhana Club Elections: वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। क्लब के सदस्य बढ़-चढ़कर वोटिंग में...