काठमांडूः नेपाल में त्रासदी के बाद एक बार भी भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी के अचानक बढ़ते प्रवाह और तेज गर्जना को देखते राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
भोटेकोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते अधिकारियों ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और राहत टीमों से बहुत सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा है।
रसुवा में नदी के तटीय इलाकों और नेपाल-चीन सीमा के आसपास रहने वाले समुदायों को जलस्तर पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है। सुरक्षा के मद्देनजर नुवाकोट और धाडिंग में नदी बेसिन के समीप आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय प्रशासन की टीमों को अलर्ट मोड (स्टैंडबाय) पर रखा गया है।
NDRRMA नेपाल ने जानकारी साझा करते कहा कि रसुवा जिला प्रशासन कार्यालय को भोटे कोशी नदी में उफान और तेज बहाव की आवाज सुने जाने की सूचना मिली है। इसी कारण रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग के नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जाती है। जैसे ही अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होगी, हम नया अपडेट जारी करेंगे।
नेपाल में भोटे कोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ से स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है, जहां अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है और 2,418 लोग लापता हैं। इस त्रासदी में 287 भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के 128 लोग (PIOs) भी लापता बताए जा रहे हैं।