लुधियानाः नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों के चुनाव में युवराज सिद्धू ने जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार युवराज को 37 वोट मिले और उन्हें विजेता घोषित कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्टी ने भी जीत दर्ज की है। उत्तरी से विधायक मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा ने रिकाउंटिंग की मांग की है और अब दोबारा गिनती चल रही है। शुरू में 7 वोट कैंसल हुए हैं। मतदान सुबह 11 बजे से बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे पार्षद व उम्मीदवार युवराज सिंह सिद्धू का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। हर पार्षद को अपना वोट करने का अधिकार है और वो कहीं भी वोट कर सकता है।
उन्होंने कहा कि विधायक भी एक्ट के अनुसार वोट देंगे। अगर किसी को लगता है कि विधायकों की वोट नहीं है तो वो कोर्ट का रूख दोबारा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी के फोन बाहर रखवा दिए हैं। डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा सिक्योरिटी का जायजा लेकर गए हैं। कि 175 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें 9 सीनियर अफसर हैं और कुछ थानों के एसएचओ को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव हॉल में सिर्फ उनको ही जाने दिया जा रहा है जिन्हें नगर निगम ने मंजूरी दी है। पार्षदों ने मतपत्र पर गलत निशान लगा दिए थे। मेयर इंद्रजीत कौर ने पहला वोट डाला था। 2 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 94 पार्षदों और 6 विधायकों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
2 उम्मीदवार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी के हैं जबकि एक उम्मीदवार कांग्रेस और एक भाजपा से है। गुरुनानक देव भवन के अंदर सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री दी गई। मीडिया और पार्षदों के प्रतिनिधियों को भी एंट्री नहीं दी गई। चुनाव प्रक्रिया के लिए मेयर इंद्रजीत कौर चुनाव अधिकारी थीं। कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों के चुनाव में युवराज सिद्धू ने जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार युवराज को 37 वोट मिले और उन्हें विजेता घोषित कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्टी ने भी जीत दर्ज की है। उत्तरी से विधायक मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा ने रिकाउंटिंग की मांग की है और अब दोबारा गिनती चल रही है।
शुरू में 7 वोट कैंसल हुए हैं। मतदान सुबह 11 बजे से बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे पार्षद व उम्मीदवार युवराज सिंह सिद्धू का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। हर पार्षद को अपना वोट करने का अधिकार है और वो कहीं भी वोट कर सकता है। उन्होंने कहा कि विधायक भी एक्ट के अनुसार वोट देंगे। अगर किसी को लगता है कि विधायकों की वोट नहीं है तो वो कोर्ट का रूख दोबारा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी के फोन बाहर रखवा दिए हैं। डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा सिक्योरिटी का जायजा लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि 175 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें 9 सीनियर अफसर हैं और कुछ थानों के एसएचओ को भी लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव हॉल में सिर्फ उनको ही जाने दिया जा रहा है जिन्हें नगर निगम ने मंजूरी दी है। पार्षदों ने मतपत्र पर गलत निशान लगा दिए थे। मेयर इंद्रजीत कौर ने पहला वोट डाला था। 2 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 94 पार्षदों और 6 विधायकों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2 उम्मीदवार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी के हैं जबकि एक उम्मीदवार कांग्रेस और एक भाजपा से है। गुरुनानक देव भवन के अंदर सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री दी गई। मीडिया और पार्षदों के प्रतिनिधियों को भी एंट्री नहीं दी गई। चुनाव प्रक्रिया के लिए मेयर इंद्रजीत कौर चुनाव अधिकारी थीं।