Himachal Govt
JalandharJalandhar News: St. George's Convent School को चोरों ने बनाया निशाना, देखें...

Jalandhar News: St. George’s Convent School को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपः 2 माह में तीसरी बार हुई चोरी, तीनों बार नहीं की पुलिस ने कार्रवाई

जालंधर, ENS: किशनपुरा में स्थित St. George’s Convent School को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर स्कूल से एलईडी और एसी का कंप्रैशर लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर स्कूल प्रिंसीप द्वारा सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में चोर छत से तारें काटता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर का चेहरा भी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए टीचर जसविंदर ने बताया कि स्कूल में 2 माह में तीसरी बार चोरी की घटना हुई है।

टीचर के अनुसार स्कूल में जून महीने पहले चोरी हुई थी, उस दौरान चोर स्कूल से एलईडी और तारें लेकर फरार हुए थे। जिसके बाद दूसरी चोरी जुलाई में हुई थी। इस दौरान चोर स्कूल से इलेक्ट्रानिक सामान लेकर फरार हो गए थे। टीचर का कहना है कि आज तीसरी बार स्कूल में चोरी हुई है। टीचर ने आरोप लगाए है कि तीनों बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं आज भी सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई और 11 बजे तक कोई भी अधिकारी बयान दर्ज करने के लिए स्कूल नहीं आया।

टीचर ने कहाकि एएसआई को सूचना दिए 3 घंटे का समय बीत चुका है। जिसके बाद एएसआई आगे मुंशी का नंबर दे रहा है और आगे पुलिस कर्मी का नंबर दे रहा है, लेकिन कोई पुलिस कर्मी स्कूल नहीं पहुंचा। टीचर ने कहाकि थाने से कुछ दूरी पर स्थित स्कूल है, लेकिन स्कूल की कोई सुरक्षा नहीं है तो बच्चों की सुरक्षा का वह कैसे ध्यान रख पाएंगे। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई जीरो है और कोई सिक्योरिटी नहीं है, चालान काटने है तो पुलिस खड़ी होगी, लेकिन सुरक्षा प्रबंध जीरो है। टीचर ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी...

दुधिया पर लगे दूध के डिब्बे में थूकने के आरोप, लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

रुद्रपुरः उतराखंड के रुद्रपुर शहर में दूध के डिब्बे...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले...

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी से लूट की घटना सामने आई है। जहां नूरमहल के...

दुधिया पर लगे दूध के डिब्बे में थूकने के आरोप, लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

रुद्रपुरः उतराखंड के रुद्रपुर शहर में दूध के डिब्बे में दुधिया द्वारा थूकने के आरोप लगे है। दरअसल, रविंद्र...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारी है।...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में दिख रही है।...