Himachal Govt
Himachal Govtराज्यपाल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर जम्मू स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की विशेष अभिषेक पूजा में भी भाग लिया और देश में शांति, समृद्धि तथा राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा जैसे पर्व भारत की शाश्वत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक है। ये पर्व समाज को जोड़ने वाले स्नेह, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को और मजबूत करते हैं।

राज्यपाल ने जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के बीच एक समेकित आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की अपार संभावनाओं पर बल दिया। दोनों क्षेत्रों में मंदिरों, धार्मिक स्थलों और तीर्थस्थलों की समृद्ध विरासत मौजूद है। इन पवित्र स्थलों के बीच बेहतर संपर्क सुविधा और समन्वित प्रचार-प्रसार से श्रद्धालुओं को अधिक समृद्ध तीर्थयात्रा अनुभव प्रदान किया जा सकता है। साथ ही, जम्मू और हिमाचल प्रदेश की साझा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

राज्यपाल ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि ये पावन अवसर प्रत्येक परिवार में शांति, सुख, समृद्धि और सद्भाव लेकर आएं तथा एकता और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में...

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़...

एलपीयू के छात्र निखिलन जे.एम. दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने वैश्विक स्तर...

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब एवं हरियाणा बार...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट का टायर अचानक फट...

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव लोहागढ़ में वर्मा ज्वैलर नामक सुनार...