Himachal Govt
International200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराकर शॉपिंग मॉल बनाने पर गरमाई सियासत, देखें...

200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराकर शॉपिंग मॉल बनाने पर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक ‘श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा’ को गिराने के लेकर सियासत गरमा गई। दरअसल, पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिब की जगह अब शापिंग मॉल का निर्माण किया जा रहा है। गुरुद्वारे को गिराए जाने पर भारत में भी कड़ा विरोध हो रहा है। भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने कहा कि ये पाकिस्तान में सिखों की विरासत खत्म करने की कोशिश है। अकाल तख्त साहिब को पाकिस्तान सरकार के सामने मामला उठाना चाहिए और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। आरपी सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर हो रहे मॉल के निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर का पुनर्निर्माण और संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

आरपी सिंह ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की निंदा करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल को हटाकर वहां व्यावसायिक निर्माण किया जाना गंभीर मामला है। वहीं बलूचिस्तान गुरुद्वारा सिंह सभा के सदस्य सरदार जसबीर सिंह के अनुसार, पूरा सिख समाज इसका विरोध कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में कभी 12 गुरुद्वारे थे, जिनमें से अब सिर्फ 2 बचे हैं। क्वेटा के आर्चर रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा परिसर में बाद में सेंट गैब्रिएल स्कूल संचालित हो रहा था।

सिख समुदाय के नेता सरदार जसबीर सिंह के मुताबिक, अब उसी गुरुद्वारे को ढहाकर यहां शॉपिंग प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। मामला बलूचिस्तान हाई कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल निर्माण रोकने से इनकार कर दिया है। सिख समुदाय के मुताबिक, यह जमीन श्री गुरु सिंह सभा से जुड़ी संपत्ति थी। आरोप है कि इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने इसे एक निजी बिल्डर को बेच दिया। अब सवाल उठ रहा है कि ETPB को इस धार्मिक संपत्ति को बेचने का अधिकार किस आधार पर मिला और जमीन की बिक्री की प्रक्रिया क्या थी? इस पर पाकिस्तान सरकार या ETPB की ओर से आधिकारिक जवाब सामने आना बाकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः...

Punjab News: राखी पर्व पर 5.30 लाख महिलाओं के खातों में हुई टूं-टूं, 181.50 करोड़ हुए ट्रांसफर, देखें Live

अमृतसरः बाबा बकाला में रक्षाबंधन पर सीएम भगवंत मान...

 पुलवाला बाजार में रास्ता रोककर लोहे के कड़े से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

ऊना: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत पुलवाला बाजार...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक गंभीर सड़क हादसा हो गया। शादी के मेहमानों से भरी...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: 104 हेल्पलाइन के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी रहता है मरीजों से संपर्क

चंडीगढ़: मानसा के हरदेव सिंह के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होना उपचार का...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः नॉर्वे के लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की...

Punjab News: राखी पर्व पर 5.30 लाख महिलाओं के खातों में हुई टूं-टूं, 181.50 करोड़ हुए ट्रांसफर, देखें Live

अमृतसरः बाबा बकाला में रक्षाबंधन पर सीएम भगवंत मान ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत तीसरी किस्त की राशि...