जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में परतें खुलती जा रही हैं। उमंग बस्सी की प्रेमिका को लेकर पति ने कई अहम खुलासे किए हैं। विकास शर्मा ने बताया कि उमंग और उनकी पत्नी सतपाल कौर के बीच रिश्ते बहुत करीबी हो चुके थे। विकास शर्मा ने पत्नी के कमरे की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे पता चलता है कि उमंग और सतपाल के बीच क्या चल रहा था। विकास ने कहा कि पत्नी ने उसे मारने की प्लानिंग तो बनाई ही थी साथ में आगे की भी फैमिली प्लानिंग कर रही थी।

विकास ने बताया कि पत्नी के कमरे से उमंग और उसकी तस्वीरों के साथ कंडोम, स्टेमिना बढ़ाने के कैप्सूल, स्पर्म लगी रूई और प्रेग्नेंसी चेक करने वाली किट मिली है। 3 फरवरी 2026 को जब वह हैदराबाद से अचानक घर आया तो पत्नी के हाव-भाव से उसे शक हो गया था। 206 पन्ने की चैट मिली को शक विश्वास में बदल गया।

जब और गहरी छानबीन की और पत्नी की अलमीरा खोलकर देखी तो वह हैरान रह गया। विकास ने कहा कि ये सब देखने के बाद एक पति कैसे बर्दाश्त कर सकता था। उसने सतपाल कौर से परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। उसे प्यार में धोखा मिला।
विशाल ने बताया कि पत्नी के कमरे की तलाशी ली तो अंदर प्रेगा किट मिली। इससे प्रेग्नेंसी चेक करके देखी गई थी। रिपोर्ट निगेटिव थी। जब बाकी सामान की तलाशी ली तो अलमारी के अंदर से 2 पैकेट कंडोम मिले, जबकि इनका उसके घर में कोई काम ही नहीं था। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में रूई मिली। उसे शक है कि इस पर स्पर्म लगा हुआ है। ये सब सबूत उसके पास है।
विशाल ने बताया कि अलमारी के अंदर से कई सेक्सी ड्रेस मिली हैं। इनको पहनकर ही वो अपने प्रेमी को रिझाती थी। इनके बीच ये सब लंबे समय से चल रहा था। जब वह घर से दूर होता था तो दोनों रातभर आपस में मिलते थे। आसपास के लोगों ने भी उमंग बस्सी को घर में आते हुए कई बार देखा था। लोगों के कहने पर ही 3 फरवरी को उसने अपने घर पर अचानक छापा मारा था।
विशाल ने बताया कि सतपाल कौर बड़ी प्रॉपर्टी की मालकिन है। जालंधर स्थित उसका एक करोड़ का घर हथियाने वाली उसकी पत्नी के पास करतारपुर में हाइवे पर प्रापर्टी है। उसके परिवार की दानामंडी के पास कई दुकानें हैं। इन्हीं दुकानों में आम आदमी पार्टी का दफ्तर भी चलता है। हालांकि पार्टी ने इनसे दुकानें किराए पर ली हैं या ऐसे ही दफ्तर बनाया है ये तो यही जानती है।
विशाल ने बताया कि सतपाल कौर सिख फैमिली से जबकि वह खुद ब्राह्मण फैमिली से। परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। वह और सतपाल कौर एक-दूसरे से प्यार करते और शादी करना चाहते थे। 11 साल पहले सतपाल कौर ने घर से भागकर उसके साथ शादी की थी।
विशाल ने दावा किया कि पत्नी सतपाल कौर के मोबाइल से रिकवर की गई 206 पन्नों की चैट में ये बात भी सामने आई है कि दोनों शादी करने के बाद मेरी बच्ची को भी मुझसे अलग करना चाहते थे। चैट में ये लोग प्लानिंग बना रहे थे कि उमंग बस्सी और सतपाल कौर अपनी-अपनी बेटियों को कैसे एक साथ रखेंगे और दोनों में मेलजोल कैसे बढ़ाया जाएगा। उनको इस रिश्ते के बारे में कैसे समझाया जाएगा।
थाना डिविजन 7 में 16 फरवरी को 12 बजकर 18 मिनट पर दर्ज शिकायत में सतपाल कौर के पति विशाल ने बयान दिया है कि उसकी उम्र 36 साल है और वो मेहर एन्क्लेव, जालंधर में रह रहा है। मौजूद समय वह हैदराबाद में नौकरी करता है और अपनी 9 वर्षीय बेटी व पत्नी से दूर रहता है।
विशाल ने बयान दिया- स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जब उसे पत्नी के चाल-चलन पर शक हुआ, तो वह 3 फरवरी 2026 को बिना बताए अचानक अपने घर पहुंचा। उसे देखते ही उसकी पत्नी घबरा गई और अपना मोबाइल छिपाने लगी। जब उसने फोन चेक करने की कोशिश की, तो गुस्साकर पत्नी ने उसकी बांह पर दांतों से बुरी तरह काट लिया और खुद को बाथरूम में बंद कर दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने कंट्रोल रूम (PCR) को फोन किया, जिसके बाद विवाद बढ़ता देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मौका पाते ही पत्नी घर से निकल गई। इसके बाद जब विशाल अपनी बेटी को लेने स्कूल गया, तो वहां उसकी पत्नी उमंग बस्सी के साथ मौजूद थी। आरोप है कि जब विशाल ने उमंग से अपनी पत्नी के साथ घूमने का कारण पूछा, तो दोनों के बीच हाथापाई हुई।
सिविल अस्पताल, जालंधर में कराए गए मेडिकल परीक्षण (MLR) में विशाल के शरीर पर चोट के 3 निशान पाए गए थे। मामले के जांच अधिकारी ASI बलविंदर पाल ने बताया कि पीड़ित के बयानों और डॉक्टर की MLR रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी सतपाल कौर और उमंग बस्सी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के तहत रोजनामचा रपट दर्ज कर ली गई थी। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।